भागलपुर, अप्रैल 19 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट उत्पाद विभाग लगातार शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चला रही है।इसी कड़ी में उत्पाद टीम ने शनिवार की रात्रि को मस्तान चौक के पास से दो ई-रिक्शा से ले जाया जा रहा 108.52 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति मोहम्मद मुख्तार आलम व मोहम्मद तजमुल सदर थाना क्षेत्र के तेघरिया का रहने वाला है।जप्त शराब दो अलग अलग ई-रिक्शा से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर की उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में की गई।शराब को बंगाल के धर्मपुर से किशनगंज होते हुए बहादुरगंज ले जाया जा रहा था।जिसे किसी के पास डिलेवरी दी जाने वाली थी। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.