भागलपुर, जनवरी 8 -- किशनगंज। किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी शुक्रवार को करीब 9 बजकर 57 मिनट पर एक ईमेल के माध्यम से आई है। जिसमें किशनगंज कोर्ट परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई है। सूचना मिलते ही किशनगंज एसपी सागर कुमार सहित पुलिस के वरीय अधिकारी कोर्ट परिसर पहुंच गए और घटना की पड़ताल में जुट गए। किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया प्रतीत होता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। धमकी भरा ईमेल आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस की विशेष टीम कोर्ट भवन के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम को स्थल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.