किशनगंज, जून 27 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज आरपीएफ में तैनात एक जवान का प्लेटफॉर्म टिकट चेकिंग के दौरान युवक से विवाद का वायरल वीडियो मामले में दोनों ओर से जांच का आदेश विभागीय अधिकारी के द्वारा दिया गया है। मामले में आरपीएफ जवान व युवकों के साथ विवाद का वीडियो वायरल हुआ था। आरपीएफ इंचार्ज एच के शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग के दौरान आरपीएफ जवान पर जो आरोप लगे है,इसकी जांच आरपीएफ के अधिकारी के द्वारा की जा रही है। मामले में दोनों ओर से जांच की जा रही है। आरपीएफ इंचार्ज ने बताया कि प्लेटफॉर्म टिकट चेकिंग के दौरान युवकों और जवान के बीच बहस हुई थी। युवकों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले की भी जांच करवाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...