भागलपुर, अप्रैल 27 -- बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट शनिवार की रात्रि कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आए आंधी और तूफान से प्रखंड क्षेत्र में काफी क्षति हुई है। कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बड़ी संख्या में लोगों को कच्चे मकान के छप्पर आंधी में उड़ गए है। डेरामारी पंचायत के मुखिया मो शाहबाज आलम,काठमाथा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शाह नफीस बुलेट और क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों में बताया कि पिछले दिनों आए आंधी और तूफान से क्षेत्र में काफी क्षति हुई है, एक तरह जहां आंधी तूफान से लोगों के घरों व क्षति हुई है, वहीं दूसरी ओर लोगों मक्का व अन्य फसल को काफी क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- कोचाधामन में आंधी में कई घरों के छप्पर उड़े, पेड़ गिरे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पिछले दिनों आए आं...