किशनगंज: अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के मामले में अदालत ने एक बांग्लादेशी नागरिक को सुनाई सजा
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- किशनगंज, संवाददाता। एडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के मामले में एक बांग्लादेशी नागरिक को दोषी करार देते हुए दो वर्ष छह माह के साधारण कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला मंगलवार को सुनाया गया है। लोक अभियोजक सुरेन साह ने बताया कि दोषी की पहचान मोहम्मद अशरफ अली उर्फ अशरफ अली (38) के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश के बारिसाल जिले के भोला क्षेत्र का निवासी है। मामला वर्ष 2024 के गलगालिया थाना कांड संख्या-45/2024 तथा सत्र परीक्षण संख्या-223/2024 से संबंधित है। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपित के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत किए। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने मोहम्मद अशरफ अली को विदेशी अधिनियम, के तहत दोषी पाया। इसके बाद अदालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.