भागलपुर, मार्च 11 -- पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी स्थित मात्स्यिकी महाविद्यालय द्वारा बुधवार को अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत मूल्य संवर्धित मत्स्य उत्पादों के प्रसंस्करण पर तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो आगामी 13 मार्च तक तीन दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति समुदाय के दर्जनों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हालामाला और काशीपुर गांव के कुल 40 किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनमें 25 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल हैं।कार्यक्रम के प्रशिक्षक डॉ. परमानंद प्रभाकर ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को मछली से बनने वाले विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पादों के बारे में जागरूक कर...