किशनगंज: अंडर-13 शतरंज में सुरोनोय करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व
भागलपुर, जून 1 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट अपने जिले तथा चेस क्रॉप्स अकादमी के होनहार खिलाड़ी, मिलनपल्ली निवासी जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास एवं शिक्षिका सुनीता दत्ता दास के सुपुत्र तथा बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 7 के छात्र सुरोनोय दास आगामी 3 सितंबर से पुडुचेरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि सुरोनोय ने यह उपलब्धि 31 मई को अग्रसेन भवन, मोफ्फरगंज, कटिहार में आयोजित बिहार राज्य अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर हासिल की। यह भी पढ़ें- छपरा की मोहिनी पंडित बनी राज्य अंडर 13 शतरंज प्रतियोगिता की चैंपियन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.