शामली, जनवरी 7 -- थाना क्षेत्र के गांव किंवाना में सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। घायल की पहचान बागपत जनपद के गांव सिलाना निवासी देवेंद्र के पुत्र अनुज के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल के साले कपिल कुमार ने बताया कि उनके जीजा अनुज ने शराब का सेवन किया था और मुंह तथा नाक से खून निकल रहा था। हालत गंभीर देखकर उन्होंने सबसे पहले डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही 108 एंबुलेंस के पायलट प्रवेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा अनुज को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.