पीलीभीत, मार्च 26 -- पूरनपुर। घरेलू गैस की किल्लत के बीच फुटकर गैस बिक्री की कीमतों में भी उछाल आ गया है। प्रतिकिलो के हिसाब से बिकने वाली गैस दोगुने दामों में मिल रही है। इससे छात्र और अप्रवासी लोगों को परेशानी होने लगी है। खाडी देशों में युद्ध के बीच घरेलू गैस को लेकर शुरु हुई परेशानी कम नहीं हो रही हैं। घ्रों में उपयोग होने वाले बडे़ सिलेंडरों की मारामारी के बीच अब फुटकर गैस के दामों में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। पढ़ने वाले छात्र और दूरदराज के रहने वाले कामगार एलपीजी के छोटे सिलेंडरों का ही उपयोग करते हैं। इन सिलेंडरों में पांच किलो भरी जाती है जो अभी तक आसानी से बाजार में फुटकर उपलब्ध हो रही थी। गैस की कमी के चलते फुटकर गैस मिलने में भी मुश्किल बढ़ गई हैं। इसके साथ फुटकर गैस के दाम भी 80 रुपए से बढ़कर 140 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। इससे छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.