संवाददाता, जुलाई 30 -- कानपुर में क्रोमियम कचरा उत्पन्न करने वाली फैक्ट्रियां पूरी तरह बेलगाम हैं। इसका एक बड़ा सच सामने आया है। ड्योढ़ी घाट मोड़ से सलेमपुर तक करीब 20 किमी में क्रोमियम का कचरा फेंका गया है। बारिश के पानी के साथ क्रोमियम बहकर आसपास स्थित जलाशयों को दूषित कर रहा है। 19 जुलाई को पुरवामीर में क्रोमियम कचरा फेंके जाने का मसला तूल पकड़ने के बाद पूरे इलाके में क्रोमियम कचरा फेंकने की तस्वीरें सामने आई हैं। रूमा से ड्यूढ़ी घाट जाने वाले लिंक मार्ग के किनारे नाले के पास 50 ट्रक से अधिक क्रोमियम कचरा कई महीनों से फेंका जा रहा है। क्रोमियम कचरा फेंके जाने की यह तस्वीर ड्योढ़ी घाट मोड़ से 20 किमी दूर सलेमपुर तक दिखाई दे रही है।चंद रुपयों की लालच में फैला रहे जहर क्रोमियम कचरा उत्पन्न करने वाले फैक्ट्री संचालक चंद रुपयों की लालच में ...