कन्नौज, अप्रैल 6 -- विशुनगढ़ किले की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर चल रहे मामले में प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की पड़ताल की। यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद की गई, जिसमें रानी पुष्पा त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भूमाफियाओं द्वारा किले की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस संबंध में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण से भी मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंची टीम ने रानी पुष्पा त्रिपाठी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनकी ददिया सास द्वारा घनेश्वरनाथ का एक विशाल शिव मंदिर बनवाया गया था और अब उसी मंदिर की जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। जांच के दौरान विवादित जमीन पर फास्ट फूड का ठेला लगा मिला। पूछताछ में उसने ...