बक्सर, सितम्बर 15 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन 16 सितंबर किला मैदान में होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हिस्सा लेंगे। इस आशय की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलिप जायसवाल, जिला के प्रभारी मंत्री नितिन नवीन व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंद्र मिश्रा हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि युवा संगम कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं की एक विशाल रैली भी निकाली जाएगी। इसके बाद किला मैदान में कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। हर बूथ के युवाओं से संपर्क किया जा रहा है। ताकि वह इसमें भाग लें। अविनाश पांडेय ने बताया कि युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ...