बक्सर, मार्च 11 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पुलिस चौकी के समीप किला मैदान व उसके आसपास स्थित अस्थाई अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर परिषद की धावा टीम का अभियान चला। जिसका नेतृत्व सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा ने किया। नप की तरफ से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को देख यहां के सब्जी व फुटपाथी दुकान खुद ही अपनी-अपनी सामान समेटने लगे। सड़क के दोनों किनारे कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपना अवैध कब्जा हटा लिया। बता दें कि नप का जेसीबी व ट्रैक्टर किला मैदान के पास पहुंचते ही सब्जी व मीट दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इधर, नप से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों के विरोध करने पर भी उनको हटाया गया। वहीं कुछ की सब्जी और तराजू नप के ट्रैक्टर पर लोड कर जब्त कर लिया गया। इस दौरान नप की धावा दल की ओर से सड़क पर अवैध अतिक्रमणकारियों को आगे से दुकानें न...