बक्सर, मार्च 13 -- बक्सर, हिप्र। समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर परिषद इनदिनों अभियान चला रही है। इसके तहत शुक्रवार को एक बार फिर से किला मैदान मुख्य सड़क को सब्जी विक्रेताओं और फुटपाथी दुकानदारों के कब्जे से मुक्त कराया गया। सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा के नेतृत्व में धावा दल ने पुलिस चौकी से लेकर किला मैदान पुलिया तक अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान जेसीबी से फुटपाथ तक लगाए गए बांस-बल्ले, तिरपाल, टीन के शेड सहित अन्य चीजों को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान यहां के कई फुटपाथी दुकानदार और सब्जी विक्रेता स्वयं ही सड़क व फुटपाथ को खाली करने में जुट गए थे। सिटी मैनेजर ने बताया कि दो दिन पहले ही यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। बावजूद फिर से सड़क व फ...