बरेली, अप्रैल 2 -- किला क्षेत्र के स्वालेनगर नवदिया और चंदनगर में दो पक्षों ने मामूली विवाद में घर घुसकर हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हुए। महिला संगीता के गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने का प्रयास हुआ। इस मामले में पुलिस ने दो तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला चंदनगर निवासी साहिल का कहना है, मोहल्ले के अजय उर्फ नन्ने से पुरानी रंजिश है। बुधवार रात को मेरे चाचा मुकेश को अजय ने किला पुल के नीचे अकेला देखकर घेरकर हमला कर दिया। लोहे की रॉड मार-मार पैर तोड़ दिया। राहगीरों ने बीच बचाव कराया। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। इससे पहले ही हमलावर अजय आदि भाग गये। चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने अजय उर्फ नन्ने, प्रिंस, शिब्बू, राजन, अग्गू और अभय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी घ...