दरभंगा, अप्रैल 4 -- दरभंगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से 15 अप्रैल को इमारत मोजिबिया आईटीआई, महदौली किलाघाट में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। ट्रेनी, लीड प्रो-ऑपरेटर, क्वालिटी चेकर, असेंबलर के कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए 18 से 28 वर्ष के 10वीं, 12वीं, बीई, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...