दरभंगा, अप्रैल 24 -- संजय लाला,दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट पुल के पास गुरुवार की दोपहर चाकूबाजी की घटना में एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए आनन-फानन में उसके दोस्तों ने उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। उसके बाएं हाथ, पीठ और शरीर के कई हिस्सों पर जख्म हैं। जख्मी रत्नोपट्टी बगुला चौक निवासी अशोक मंडल का पुत्र अंशु कुमार मंडल (17) बताया जाता है। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जाती है। अंशु को डीएमसीएच लेकर पहुंचे रत्नोपट्टी निवासी अभिषेक कुमार पासवान व जेपी चौक निवासी सुमन साह ने बताया कि अंशु मिर्जापुर स्थित एक मॉल से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर रत्नोपट्टी के अप्पू पासवान व विशाल पासवान और बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सोनू झा सहित तीन अज्ञात युवकों ने उसे किला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.