भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर प्रमंडल के बरारी परिसर में गोपाल सिंह नेपाली के जयंती मास के अवसर पर 'शब्द यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हुआ। संगीत विधा के मनीष, रिया , शोभा, स्वाति और अंजलि द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। मुख्य अतिथि पारस कुंज ने गोपाल सिंह नेपाली के व्यक्तिव, कृतित्व एवं भागलपुर से उनके जुड़ाव पर विस्तार से चर्चा की। हस्तकला प्रशिक्षिका स्मृति श्रेया, संगीत प्रशिक्षिका आकांक्षा, संस्कृति, सोनाली, अनु, स्वाति,स्वस्ति एवं प्रिया ने नेपाली जी की रचनाओं का सस्वर पाठ किया।विशिष्ठ अतिथि रंगकर्मी मनोज कुमार सिंह, लेखिका रीता मिश्रा एवं रंगकर्मी जयंत जलद ने भी गोपाल सिंह नेपाली के जीवन के रोचक किस्सों को सुनाते हुए उनके लिखे गीतों को गाया। धन्यवाद ज्ञापन प्रमंडल कार्यक्रम...