पटना, मार्च 10 -- कहानी लेखन की बारीकियां, कहानी की शुरुआत, मध्य और अंत के संतुलन कैसे रखें, शब्दों के इस्तेमाल आदि को लेकर किलकारी बाल भवन के बच्चों के लिए बाल साहित्य कार्यशाला आयोजित की गई है। दस से 15 मार्च तक चलने वाले इस कार्यशाला का नेतृत्व साहित्य अकादमी से सम्मानित नासिरा शर्मा कर रही हैं। ​किलकारी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में केवल पढ़ने की रुचि जगाना ही नहीं, बल्कि उनमें बाल लेखकीय दृष्टि विकसित करना है। कार्यशाला के दौरान बच्चे न केवल कहानी के ताने-बाने और कौतूहल पैदा करने की कला सीखेंगे, बल्कि आधुनिक दौर में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर भी विशेषज्ञों से सीधा संवाद करेंगे। ​पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यशाला में बिहार से प्रकाशित एकमात्र बाल किलकारी पत्रिका से जुड़े साहित्यकारों के साथ बातचीत का सत्र रखा गया है।

ह...