पटना, अप्रैल 29 -- किलकारी बिहार बाल भवन में 'विश्व नृत्य दिवस' पर आयोजित 'नृत्य धारा' कार्यक्रम में करीब 200 बच्चों ने शास्त्रीय और लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, ऊर्जा और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला। शुरुआत दोपहर तीन बजे अतिथियों के स्वागत और नृत्य कक्ष में रिबन काट प्रदर्शनी के अवलोकन से हुई। प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न नृत्य शैलियों से जुड़े परिधान, आभूषण, पुस्तकें, मेडल और तस्वीरें प्रस्तुत कीं। नृत्य गुरुओं ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए सुझाव चार्ट पर विचार भी दर्ज किए। इसके बाद किलकारी ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ。 यह भी पढ़ें- बेले डांस के जनक जीन जार्ज नेवारे का जन्मदिन मनायासांस्कृतिक कार्यक्रम शाम...