वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 12 -- किर्गिस्तान में फंसे कुशीनगर के युवक शिवा को एजेंटों ने फिर झांसा दे दिया है। शिवा को अलमाटी एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया है। गोरखपुर के सिंघड़िया और किर्गिस्तान में मौजूद एजेंटों ने उसे फर्जी हवाई टिकट भेज दिया था। एयरपोर्ट से दूतावास के अधिकारियों ने टिकट फर्जी होने की जानकारी दी तो उसे अवगत करा दिया गया। अधिकारियों के बुलाने के बाद भी एजेंट एयरपोर्ट नहीं पहुंचा। युवक अभी वहीं फंसा हुआ है। परिवार की माली हालत सुधारने के लिए बीते 14 दिसंबर को हाटा कोतवाली क्षेत्र स्थित बरडीहा पिपरैचा निवासी शिवा सिंह विदेश गया था। तीन दिन पहले उसने किर्गिस्तान से एक वीडियो वायरल कर बताया कि वह वहां फंस गया है। गोरखपुर के सिंघड़िया स्थित एक विदेश भेजने वाली संस्था के एजेंट ने उसके साथ धोखा किया है। उसने अपना पासपो...