चाईबासा, जुलाई 1 -- गुवा।सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही से दहशत का माहौल है। 29 जून की रात एक हाथी मेघाहातुबुरु खदान के मैकेनिकल शॉवेल सेक्शन में घुस गया, जिससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार सुबह वही हाथी पुराने मैगजीन घर के समीप फिर देखा गया, जिसके बाद वन विभाग ने ड्रोन से उसकी निगरानी शुरू की। वहीं दोपहर में एक दूसरा दंतैल हाथी किरीबुरू खदान के हिलटॉप स्थित डालमिया के वाटर फिल्टर प्लांट परिसर में घुस गया। इससे पहले उसने जंगल किनारे बकरी चरा रही एक महिला को भी दौड़ा दिया, हालांकि वह सुरक्षित बच निकली। यह भी पढ़ें- किरीबुरू में हाथी ने डाला डेरा, दहशत में लोग वन विभाग ने लोगों से हाथियों से दूरी बनाए रखने, भीड़ नहीं लगाने और किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना देने...