चाईबासा, जून 24 -- गुवा, संवाददाता। किरीबुरू पश्चिम पंचायत के आरसी सिंह हाटिंग में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता पंचायत की मुखिया पार्वती कीड़ो एवं किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की। मौके पर महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि उनके पति शराब पीकर घर आते हैं और घरेलू हिंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत-मजदूरी से अर्जित आय का बड़ा हिस्सा शराब में खर्च हो जाता है, जिससे बच्चों की शिक्षा और परिवार की बुनियादी जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत अपने घर से करने तथा गांव के प्रत्येक परिवार को जागरूक कर शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ सामाजिक लड़ाई को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति अभियान के तहत किरीबुरू में रात्रि चौपाल...