किरा गांव के लिए 40 लाख का बायोगैस प्लांट बना 'कमाऊ पूत'
रामपुर, अगस्त 8 -- रामपुर। शाहबाद विकास खंड का किरा गांव पूरे प्रदेश के लिए आत्मनिर्भरता की एक मिसाल बन गया है। कभी जो गोबर सिर्फ एक चुनौती हुआ करता था, आज वही गांव की तकदीर और तस्वीर बदल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (फेज-2) के तहत 40 लाख रुपये की लागत से लगा 85 घन मीटर क्षमता का बायोगैस प्लांट अब गांव वालों के लिए 'कचरे से कंचन' साबित हो रहा है। नवंबर 2023 से संचालित इस प्लांट से न केवल हर दिन 51 किलोग्राम गैस पैदा हो रही है, बल्कि इससे अब तक 25,200 यूनिट बिजली भी बन चुकी है। बाजार भाव से देखें तो यह 2.52 लाख रुपये की सीधी बचत है। शाहाबाद के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक नाथ के नेतृत्व में 818 गौवंशों के गोबर से संचालित यह परियोजना गांव को स्वच्छ ऊर्जा देने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी खोल रही है。 यह भी पढ़ें- झांसी के लु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.