लखनऊ, मार्च 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस ने बैंक खाते किराये पर लेकर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी 15 से 20 हजार रुपये में बैंक खाते किराये पर लेते थे और एजेंटों को पांच हजार रुपये कमीशन देते थे। पुलिस ने मोहम्मद अकरम को सुआंव नाला के पास से, जबकि बच्चा लाल उर्फ प्रशांत उर्फ गोलू, आशिफ, प्रतीक मिश्र और सुजीत सिंह को श्याम बिहार कॉलोनी से दबोचा। आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि यह गिरोह फर्जी पहचान पत्रों के जरिये लोगों का विश्वास जीतकर बैंक खाते और सिम कार्ड जुटाता था। मुख्य संचालक इन खातों का उपयोग साइबर ठगी के लिए करता था।आरोपियों के पास से 17 बैंक खाते बरामद हुए हैं, जिनके विरुद्ध देशभर में 14 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.