कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां गांव में रविवार सुबह किराये के विवाद में रिक्शा चालक ने एक मजदूर की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सैयद सरावां पुलिस चौकी क्षेत्र के दानियालपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र महावीर प्रसाद मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि रविवार सुबह वह रिक्शे से सैयद सरावां मजदूरी करने जा रहा था। मुस्कान चौराहे पर उतरने के बाद उसने चालक को पांच रुपये किराया दिया, लेकिन चालक दस रुपये की मांग करने लगा। मुंहमांगा किराया देने से इनकार करने पर आरोपी चालक गाली-गलौज पर उतर आया। विरोध करने पर उसने हाथ में पहने लोहे के कड़े से राजेंद्र के सिर पर वार कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में राजेंद्र का सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.