अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैर रोड पर गुरुवार को हमलावरों ने दुकानदार व उसके नौकर को बेरहमी से पीट दिया। दुकान के किराए को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि दुकानदार ने टोपी पहनने व पहनावे को लेकर टिप्पणी का आरोप लगाया था। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोरावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहजमाल निवासी मो.आजम की खैर रोड स्थित हीरा नगर चौराहे पर धर्मशाला में कपड़े की दुकान है। गुरुवार को उनका नौकर बजाहत खान पास में ही फल की ढकेल पर खड़ा था। यह भी पढ़ें- जयपुर में नींबू के पैसे मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने दुकानदार को पीटा आरोप है कि तभी हीरा नगर के सात-आठ युवक गाली-गलौज करते हुए हाथों में तमंचा व डंडे लेकर आ गए। हमलावरों ने फल ...