प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ के हिसामपुर निवासी अभिजीत शुक्ल शहर के पूरे ईश्वरनाथ में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वह आठ जून को घर में ताला बंदकर प्रयागराज गए थे। शाम 5:30 बजे नौकरानी ने फोनकर ताला टूटा होने की जानकारी दी। वह मौके पर आए तो देखा कि चोर आलमारी तोड़कर 1.15 लाख रुपये नकद के साथ जेवर समेट ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...