किराये के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हरिद्वार, मई 28 -- कनखल थाना क्षेत्र में युवक ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी एक दिन पहले ही अपनी ढाई साल की बेटी के साथ मायके गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार लोकेश (25) मूल रूप से धनौरी खुर्द, बिसराई अमरोहा (उत्तर प्रदेश) का निवासी था। वह कनखल थाना क्षेत्र के गत्ता अबूवाला स्थित राजा गार्डन, आदर्श नगर में किराये के कमरे में परिवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उसकी ढाई साल की एक बेटी भी है। जानकारी के अनुसार लोकेश की पत्नी बुधवार शाम अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। गुरुवार को कमरे में लोकेश का शव फंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.