किराये की कार में राहगीरों को लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा, मई 18 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली की पुलिस ने किराये की कार में लिफ्ट देकर राहगीरों और टैक्सी चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी और छिनैती के 20 मोबाइल फोन, दो कारें, चार हजार रुपये, अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित सिंह निवासी ग्राम फत्तेपुर चौरासी, जिला उन्नाव, हाल पता ग्राम याकूबपुर नोएडा, दीपांशु निवासी ग्राम फकाना, जिला बुलंदशहर, तरुण ठाकुर निवासी ग्राम फकाना, जिला बुलंदशहर, हाल पता ग्राम इलाहाबास नोएडा, नवाब भाटी उर्फ संदीप भाटी निवासी गढ़ी शहदरा और मोहित राजपूत निवासी ग्राम मैथिनी जिला बुलंदशहर, हाल पता ग्राम गढ़ी शहदरा नोएडा के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.