बदायूं, जुलाई 8 -- बदायूं, संवाददाता। किराये के मकान में घुसकर सामान तोड़फोड़ करने, घर का सामान बाहर फेंकने, मारपीट करने तथा नकदी और कीमती सामान गायब करने के आरोप में कई नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर-3 का यह मामला है। यहां रहने वाली आरती गुप्ता पत्नी विकास गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अनिल ठाकुर, शिवम ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, आशा ठाकुर, नेहा, अर्चना, दमन्ती व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरती गुप्ता का आरोप है कि वह पिछले सात वर्षों से किराये पर रह रही हैं और नियमित रूप से किराया देती हैं। पांच जुलाई की सुबह आरोपी उनके कमरे में घुस आए और सामान में तोड़फोड़ कर उसे गली में फेंक दिया। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की गई व मोबाइल, लैपटॉप...