किरायेदार ने ही वृद्ध दंपति को उतारा था मौत के घाट
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- कायमगंज, संवाददाता। चर्चित वृद्ध दंपति हत्याकांड में पुलिस ने आखिरकार एक महीने के भीतर ही खुलासा कर दिया है। वृद्ध दंपति की हत्या उसके किरायेदार ने ही की थी। मकान खाली कराने की खुन्नस में इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने पापड़ी विक्रेता किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया है।चर्चित वृद्ध दंपति हत्याकांड के खुलासे की पुलिस, एसओजी पर खासी चुनौती थी। खुलासे के लिए पुलिस चारो तरफ से जाल बैठाये थी। मगर सुराग नहीं लग रहा था। कोतवालाी क्षेत्र के गंगा दरवाजा कूंचा निवासी 75 वर्षीय पुरुषोत्तम कौशल और उनकी पत्नी पुष्पा कौशल की घर में ही हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस ने पूरे मोहल्ले में छानबीन कर डाली मगर पता नहीं चला। आखिरकार जब डीआईजी ने शिकंजा कसा तो टीमें गठित की गयीं। इसके बाद ही इस घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.