एटा, मार्च 15 -- एटा, किरायेदार ने घर में रखे लाखों के जेवरात पार कर दिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने किरायेदार के मोबाइल पर कॉल की। किरायेदार कॉल नहीं उठा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि किरायेदार ने ही घर से जेवरात चोरी किए हैं। मामले में पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के पटियाली गेट बापू विद्या मंदिर निवासी अर्पित गुप्ता उर्फ गोपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पांच मार्च को पीड़ित, पत्नी, बेटे के साथ मां पूर्णागिरी, अन्य तीर्थ स्थलों पर घूमने गए थे। जाते समय पत्नी घर से एक सोने की अंगूठी पहनकर गई थी। सभी जेवरात अलमारी में ही रख दिये थे। घर की दूसरी मंजिल पर किरायेदार स्वतंत्र कुमार पालीवाल निवासी कृष्णानगर पीपल अड्डा कोतवाली नगर किराये पर रहता है। घर के मुख्य गेट की दूसरी चाबी किरायेदार के पास रहती है। बताया ...