दरभंगा, दिसम्बर 13 -- बेनीपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अमन-चैन बनाए रखने के लिए लोगों का सहयोग अति आवश्यक है। प्रशासन बिना स्थानीय लोगों के सहयोग से सफल व्यवस्था लागू नहीं कर सकता। ये बातें शनिवार को बहेड़ा थाने पर आयोजित जन संवाद में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कही। एसएसपी ने जनप्रतिनिधियों एवं लोगों से अपील की कि जो भी मकान मालिक किराए पर मकान लग रहे हैं उसकी सूचना हर हाल में थाने को दें। सूचना पर पुलिस मकान पर जाकर किरायेदारों का वेरिफिकेशन करेगी। इससे चोरी की घटनाओं पर ब्रेक लगेगा। एसएसपी ने कहा कि बहेड़ा थाना क्षेत्र बहुत बड़ा है। इसमें एक ओपी खोलने की आवश्यकता है। ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चे अपराधी प्रवृत्ति के बनते जा रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ छेड़खानी एवं हाथ में पिस्टल लहराकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.