जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने किराया वृद्धि का विरोध करते हुए कहा कि संगठन लगातार इस मुद्दे को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक कर रहा है। शहर के विभिन्न बाजारों में बैठकों का दौर जारी है और सभी दुकानदार एकजुट होकर आंदोलन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि किराया वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन लगातार जारी रहेगा। शायराना अंदाज में उन्होंने कहा, "अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे बड़ी लड़ाई है।" उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...