जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- शहर में दुकानों के किराया वृद्धि के फैसले के खिलाफ जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू और महासचिव नसीम अंसारी के नेतृत्व में उपायुक्त से मिला और किराया वृद्धि के निर्णय को वापस लेने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दुकानदार वर्षों से नियमों का पालन करते हुए किराया जमा कर रहे हैं, लेकिन अचानक बढ़ाया गया किराया असहनीय और अव्यावहारिक है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी किराया वृद्धि के विरोध के बाद जांच कमेटी बनाकर इसे रोक दिया गया था, लेकिन इस बार बिना पूर्व सूचना और बाजार प्रतिनिधियों से संवाद किए ही किराया बढ़ा दिया गया। यह भी पढ़ें- भवन नियमितीकरण योजना का अधिकतम लोगों लाभ दिलाएगा चैंबर : मल्होत्रा एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.