आजमगढ़, जून 2 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अतरौलिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा मंगलवार को किराया विवाद के चलते करीब तीन घंटे तक बंद रही। मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने से बैंकिंग कार्य ठप हो गया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोपहर करीब एक बजे बैंक का ताला खुला। तब जाकर कामकाज शुरू हुआ। कस्बे में वर्ष 2010 से एसबीआई की शाखा शेषनाथ मिश्रा के मकान में संचालित हो रही है। मंगलवार सुबह शेषनाथ परिजनों के साथ बैंक पहुंचे और किराया बकाया होने का आरोप लगाते हुए मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इसके चलते निर्धारित समय पर बैंक नहीं खुल सका। यह भी पढ़ें- बैंक प्रबंधक पर किसानों से अवैध वसूली व अभद्रता करने का आरोप पुलिस के आने के बाद दोपहर एक बजे बैक का ताला खोला गया। मकान मालिक शेषनाथ मिश्रा ने आरोप लगाया कि बैंक के साथ वर्ष 2030 तक का एग्...