मेरठ, अप्रैल 17 -- सकौती रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे स्थित एक भवन को लेकर किराया और कब्जे के विवाद में शुक्रवार को जमकर हंगामा हो गया। मकान मालिक ने आरोपी पर ताले तुड़वाने और परिवार के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। शाहपुर निवासी बिशन सिंह के अनुसार उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अपने भवन का एक हिस्सा दादरी निवासी व्यक्ति को 50 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दिया था। आरोप है कि बीते एक वर्ष से किराया नहीं दिया गया और जबरन कब्जा कर लिया गया। इस संबंध में उन्होंने पहले भी उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी, जिस पर दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।आरोप यह भी पढ़ें- किराया मांगने पर मारपीट और पथराव, रिपोर्ट दर्ज है कि शुक्रवार को आरोपी ने ताले तुड़वाकर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पुलिस ने उल्टे उनके परिवार के पुरुषों और महिलाओ...