बदायूं, दिसम्बर 23 -- इस्लामनगर। ज्यादा किराया वसूलने के आरोप को लेकर बदायूं से हिमाचल जाने वाली एक डबल डेकर प्राइवेट बस के चालक और कंडक्टर से यात्रियों की कहा-सुनी हो गई। अगले दिन गांव के लोगों ने बहाने से बस को गांव की ओर बुलाकर चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। एक दिन पहले चाचापुर गांव के कुछ यात्री हिमाचल जाने के लिए बस में सवार हुए थे, जहां किराए को लेकर बस के चालक और कंडक्टर से विवाद हो गया। यात्रियों ने इस बात की सूचना फोन के जरिए गांव और अपने परिजनों को दे दी। अगले दिन गांव के लोग एकत्र होकर बस को बहाने से गांव के बाहर रुकवा लिया, जहां 10-15 लोग बस में चढ़ गए। ड्राइवर ने मारपीट की आशंका को भांपते हुए बस को तेजी से चलाकर करीब आठ किलोमीटर दूर बहजोई रोड स्थित थाने पहुंचा दिया और वहां...