रांची, दिसम्बर 4 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नगर निगम के उप प्रशासक गौतम साहू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बाजार टांड स्थित दुकानों के किराया विवाद से जुड़ी समस्या के समाधान पर बात की। चैंबर ने कहा कि बाजार टांड के कई दुकानदारों को रांची नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया। इसमें क्षेत्रफल निर्धारण, दरों, दंड व ब्याज गणना में कई विसंगतियां हैं। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि वर्षों पूर्व जब निगम का अस्तित्व भी नहीं था, तब व्यापारियों को बाजार टांड में सिर्फ भूमि का आवंटन किया गया था। इसमें व्यापारियों ने खुद के खर्च से संरचना का निर्माण कराया। इसके बदले में दुकानदार निगम को किराये का भुगतान भी करते हैं। बावजूद इसके जबरदस्ती पीनल और बकाया राशि पर ब्याज लगाकर इसका भुगतान नहीं करने पर दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.