बरेली, फरवरी 26 -- फरीदपुर, संवाददाता। किराये की रकम लेने आई महिला को कमरे में बंद करके पिता-पुत्र ने छेड़खानी की। महिला की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरीदपुर के भगवंतापुर निवासी फैजान पुत्र खालिद बरेली के रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पास एक कॉलोनी में महिला के यहां 1500 रुपये प्रति माह के किराये पर रहता था। उसने महिला से 1000 रुपये उधार लिए और किराया भी नहीं दिया। वह कम बंद कर अपने घर चला आया। महिला ने उसे फोन कर किराये और उधारी की रकम मांगी। जिसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। गुरुवार को महिला किराया लेने के लिए भगवंतापुर गांव पहुंची। महिला से फैजान और उनके पिता खालिद की नोकझोंक हुई। इसके बाद पिता-पुत्र ने महिला को कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने छेड़खानी की। महिला चीखते हुए कमरे से भाग निकली और फरीदपुर थाने पहुंच...