फरीदाबाद, फरवरी 26 -- पलवल, संवाददाता। हसनपुर थाना अंतर्गत होडल-हसनपुर रोड़ पर रामगढ़ गांव के पास किराए को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक बस के चालक और परिचालक पर हमला कर दिया। इस हमले में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस मालिक की शिकायत पर छह नामजद सहित 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हसनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि भिडूकी गांव निवासी बस मालिक प्रताप ने शिकायत दर्ज कराई है। उनकी प्राइवेट बस होडल से हसनपुर रूट पर चलती है। घटना देर शाम के समय हुई जब बस होडल से हसनपुर की ओर जा रही थी। होली चौक पर रामगढ़ गांव निवासी अशोक ने कार से बस को रुकवाया और अंदर चढ़ गया। जब कंडक्टर विक्रम ने अशोक से किराया मांगा, तो उसने इनकार कर दिया। इससे कहासुनी हो गई। आरोप है कि अशोक ...