गुरुग्राम, जनवरी 10 -- गुरुग्राम पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने कैब का किराया देने के बजाय ड्राइवर को छेड़छाड़ के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला ने पहले भी इसी तरह कई लोगों को गुमराह किया था। कोर्ट ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक महिला को गिरफ्तार किया। उसने कैब का किराया देने के बजाय कथित तौर पर कैब ड्राइवर को छेड़छाड़ के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान दिल्ली के पीतमपुरा निवासी 48 साल की ज्योति दलाल के रूप में हुई है। उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने खुलासा किया कि उसने बुक की गई कैब का किराया नहीं दिया और ड्राइवरो...