बागपत, अप्रैल 3 -- दिल्ली के कैब चालक को कस्बे के दो दोस्तों ने किराया मांगने पर हमला कर घायल कर दिया। कैब चालक ने कोतवाली पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने और किराए दिलवाने की मांग की है। कस्बे के रहने वाले दो दोस्त गुरुवार को दिल्ली गए थे। शाम को देर हो जाने पर उन्होंने दिल्ली से खेकड़ा के लिए कैब बुक की। कैब चालक मोहित किराया तय होने पर उन्हें लेकर देर शाम खेकड़ा पहुंचा। कैब चालक का आरोप है कि यहां वे किराया दिए बगैर ही कैब से उतर कर जाने लगे। उसने उनसे किराया मांगा, तो लात घुसों और डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...