सोनभद्र, जून 11 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत की तरफ से रेणुकूट में आवंटित दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में गुरुवार को स्थानीय व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। इस संबंध में रेणुकूट व्यापार मंडल कार्यालय में रेणुकूट व्यापार मंडल के अध्यक्ष ब्रजकिशोर की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें किराया वृद्धि को मनमाना बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई। व्यापारियों ने बताया कि जिला पंचायत की तरफ से आवंटित लगभग 70 दुकानों के किराये में करीब 90 प्रतिशत तक वृद्धि करने संबंधी नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में इतनी अधिक किराया वृद्धि उनके लिए असहनीय है और इससे छोटे एवं मध्यम व्या...