लखनऊ, जुलाई 10 -- देश की प्रीमियम ट्रेनों में शुमार तेजस एक्सप्रेस की रखरखाव व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। एग्जीक्यूटिव क्लास की एक सीट पूरी तरह खराब मिली। सीट का साइड कवर हटा हुआ था और उसकी जगह धातु का फ्रेम बाहर निकला दिखाई दे रहा था। मरम्मत के बजाय इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इस ट्रेन के यात्री आशुतोष मिश्रा ने खराब सीट की फोटो एक्स पर डाल कर रेलवे से शिकायत की है। उनका कहना है कि यात्री आराम और सुरक्षा के लिए प्रीमियम किराया देते हैं, उपेक्षा के लिए नहीं। मेंटेनेंस कोच की उम्र से नहीं, बल्कि नीयत से तय होती है। यह भी पढ़ें- ट्रेनों के अनुरक्षण में कोई लापरवाही न हो: डीआरएम उन्होंने रेलवे से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...