सहारनपुर, मार्च 17 -- सहारनपुर नगर निगम प्रशासन ने किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आईडीएसएमटी जनमंच एवं गुरुद्वारा रोड स्थित निगम की दुकानों में लंबे समय से किराया जमा न करने वाले छह आवंटियों की दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। साथ ही अन्य बड़े बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।यह कार्रवाई नगर आयुक्त के 28 जनवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में की गई। निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद किराया जमा नहीं किया गया। लगातार अनदेखी के चलते निगम को यह कठोर कदम उठाना पड़ा। निरस्त की गई दुकानों में जनमंच की दुकान संख्या 11 पर 1,09,955 रुपये, दुकान संख्या 16 पर 7,36,359 रुपये, दुकान संख्या 17 पर 9,01,425 रुपये, दुकान सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.