हजारीबाग, जून 12 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम ने मटवारी स्थित म्युनिसिपल दुकानों के बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को निगम की विशेष टीम ने मटवारी क्षेत्र में शॉप-बाय-शॉप‌ दुकान-दर-दुकान सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने लगभग 60 दुकानों का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें लंबे समय से किराया बकाया होने की पुष्टि हुई।निरीक्षण के बाद नगर निगम ने सभी बकायेदार दुकानदारों को अंतिम चेतावनी जारी की है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुकानदार आगामी दो दिनों के भीतर, यानी सोमवार तक अपना बकाया किराया कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें। यह भी पढ़ें- बकाया किराया नहीं चुकाने पर जिला परिषद सख्त, दुकानों का आवंटन रद्द करने का नोटिस चिपकाया यदि तय समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं क...