अल्मोड़ा, मार्च 12 -- द्वाराहाट। पुलिस का मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत कोतवाल विनोद जोशी ने टीम के साथ भतौड़ा मैदान के आसपास चेकिंग की। इस दौरान एक किराने की दुकान संचालक तारा सिंह निवासी भतौड़ा के कब्जे से 12 बोतल अंग्रेजी और 48 पाउच देशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...