गोरखपुर, मई 19 -- गुलरिहा। क्षेत्र के मक्खनपुर में एक किराना दुकानदार पर अवैध रूप से देशी शराब बेचने का आरोप लगा है। गांव की महिलाओं का कहना है कि दुकानदार लोगों को उधार में शराब पिलाता है और रुपये न चुकाने पर उनके घर का सामान व अनाज जबरन अपने पास रखवा लेता है। आरोप है कि गांव की महिलाएं जब इस हरकत का विरोध करने पहुंचीं तो दुकानदार शराबी पतियों को चढ़ाकर गाली देकर जान से मारने की धमकी दिलवाता है। हरकतों से तंग आकर आबादी सखनी मक्खनपुर टोला चौहान की रहने वाली जशोदा देवी, बसंती, रमावती और राधिका ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...